एम.सी.यू. ने बनाया दूरदर्शन स्थापना दिवस

भोपाल, 15 सितम्‍बर, 2021: दूरदर्शन स्थापना दिवस के अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्‍वविधालय के इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव अंर्तगत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्र भारत में दूरदर्शन की भूमिका विषय पर बोलते हुये डी.डी. न्यूज के पूर्व महानिदेशक श्री अक्षय राउत ने कहा कि दूरदर्शन ने सदैव ‘‘सबका विकास सबके साथ’’ वाली नीति पर चलकर काम किया है। दूरदर्शन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। दूरदर्शन कार्यक्रमों एवं समाचारों में बदलाब और लचीलापन होना चाहिये इसके लिये आउट ऑफ बाक्स काम करना जरुरी है। विशिष्ट वक्ता भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी तथा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी म.प्र. की संयुक्त निदेषक (समाचार) श्रीमती पूजा वर्धन ने दूरदर्शन समाचारों में विश्‍वसनीयता के महत्व की चर्चा की। दूरदर्शन में फेक न्यूज के लिये कोई स्थान नहीं हैं। दूरदर्शन ने जन-जागरुकता के लिये पल्स पोलियो अभियान, एच.आई.व्ही. एड्स, मतदाता जागरुकता, खुले में शौच रोकने के लिये स्वच्छ भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूरदर्शन अनेकता में एकता के दर्शन कराने के प्रयास सदैव करता है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश ने कहा कि दूरदर्षन ने देष की सांस्कृतिक विरासत एवं एकता को सुदृढ़ किया है। अनेक उभरते कलाकारों को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी ने सशक्त मंच प्रदान कर स्थापित करने में सहयोग किया है। दूरदर्षन समाचारों की अंर्तवस्तु एवं पैकेजिंग में कई नवाचार होते रहें हैं इसलिये दूरदर्शन समाचारों की विश्‍वसनीयता एवं लोकप्रियता आज भी आम लोगों में है। दूरदर्शन द्वारा प्रसारित पॉजीटिव इंडिया इसका अच्छा उदाहरण है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग के विधार्थियों द्वारा तैयार फिल्म टेलीविजन की कहानी विधार्थियों की जुबानी भी प्रसारित की गई इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम समंवयक डॉ संजीव गुप्ता ने दूरदर्शन स्थापना दिवस के महत्व एवं दूरदर्शन की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन वि.वि. के कुलसचिव डॉ अविनाश बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम में आभासी मंच से रीवा, खंडवा एवं दतिया परिसर के षिक्षक एवं विधार्थीगण जुडे साथ ही 1600 से अधिक संब़द्ध अध्ययन संस्थाओं से विधार्थीगण जुडे।