14 सितम्बर हिन्दी दिवस नहीं, राजभाषा दिवस है : प्रो. उमेश सिंह

14 सितम्बर हिन्दी दिवस नहीं, राजभाषा दिवस है : प्रो. उमेश सिंह

हिन्दी को राष्ट्र संपर्क भाषा के तौर पर अपनाएं : श्री अनंत विजय

हिन्दी कविता में राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रबोध का भाव : प्रो. कुमुद शर्मा

हिन्दी को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास हों : प्रो. केजी सुरेश

राजभाषा दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हिन्दी हम सबकी’ का आयोजन, हिन्दी पत्रकारिता, साहित्य एवं भाषा पर हुआ विचार विमर्श

भोपाल, 14 सितम्‍बर, 2021: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र भाषा दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हिन्दी हम सबकी’ का आयोजन किया गया। वक्ता प्रो. उमेश सिंह ने कहा कि आज का दिन राजभाषा दिवस के नाते मनाया जाना चाहिए क्योंकि 14 सितम्बर, 1949 को संविधान में हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने उनकी इस बात को सहमती प्रदान की और कहा कि हिन्दी का कोई एक दिन नहीं, सभी दिन हिन्दी के हैं। आज के दिन को राजभाषा दिवस के रूप में मनाया जाना ही ठीक है।

‘भाषा और हिन्दी’ विषय पर उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के निदेशक प्रो. उमेश सिंह ने कहा कि दो प्रकार की सत्ता हैं- राष्ट्र सत्ता और राजसत्ता। भाषा को लेकर सारा विवाद राजसत्ता में है। हमारे यहाँ राष्ट्र सत्ता में भाषा को लेकर कोई विवाद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पारलौकिक और लौकिक सत्ता के साथ जुड़कर भाषा हमारे साथ चलती है।

‘पत्रकारिता और हिन्दी’ विषय पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अनंत विजय ने कहा कि हमें हिन्दी को दैनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है क्योंकि यही वह भाषा है जो संचार में आत्मीयता और माधुर्य लाती है। पत्रकारिता में सर्वाधिक प्रचलित यदि कोई भाषा है तो वह हिंदी ही है। हिन्दी पत्रकारिता के मूर्धन्य पत्रकारों के योगदान का उल्लेख भी श्री विजय ने अपने उद्बोधन में किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमें राष्ट्र संपर्क भाषा के तौर पर अपनाना चाहिए। हिन्दी को हम राष्ट्रभाषा के तौर पर अपनाएंगे तो सभी भारतीय भाषाएँ ज्ञान का एक संसार रचेंगी। उन्होंने कहा कि हिन्दी का आज बहुत विस्तार हो गया है। उसने खुली बाहों से अन्य भाषाओँ के शब्दों को स्वीकार किया है। लेकिन किसी भी भाषा में शब्द को उस भाषा की प्रकृति एवं स्वाभाव के अनुरूप शामिल करना चाहिए।

‘साहित्य और हिन्दी’ विषय पर दिल्ली विश्वविद्यालय में हिन्दी माध्यम कार्यान्वयन निदेशालय की निदेशक एवं साहित्यकार प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि सरस्वती पत्रिका हिन्दी की पाठशाला थी। निराला जैसे कवि को पहले हिन्दी नहीं आती थी। जब उनकी पत्नी ने कहा कि आपको हिन्दी तो आती ही नहीं। तब सरस्वती के माध्यम से उन्होंने हिन्दी सीखी और हिन्दी के बहुत बड़े कवि बन गए। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के बाद की कविता में भी राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रबोध का भाव बना रहा है। स्वतंत्र के बाद के 75 वर्ष का साहित्य अगर हम देखें तो हमें उसमें राष्ट्रीय स्वर स्पष्ट रूप से सुनाई देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि हमें हर वह संभव प्रयास करना चाहिए जिससे हमारी भाषा और भी उन्नत हो सके। भाषाओं के नाम पर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए। यह समय की आवश्यकता है कि आज हम हिन्दी को संपर्क की भाषा के रूप में स्थापित करें। इस संगोष्ठी का समन्वय एवं संचालन जनसंपर्क अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अध्यक्ष, शिक्षा एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय की ‘प्रेमचंद साहित्य परिषद्’ द्वारा किया गया।

14 सितम्बर हिन्दी दिवस नहीं, राजभाषा दिवस है : प्रो. उमेश सिंह हिन्दी को राष्ट्र संपर्क भाषा के तौर पर अपनाएं : श्री अनंत विजय हिन्दी कविता में राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रबोध का भाव : प्रो. कुमुद शर्मा हिन्दी को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास हों : प्रो. केजी सुरेश राजभाषा दिवस पर…

अच्छी और शुद्ध भाषा से डरने की आवश्यकता नहीं है – फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री

अच्छी और शुद्ध भाषा से डरने की आवश्यकता नहीं है फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री

सिनेमा विकल्प मांगता है, जो देगा वह चलेगा प्रो के.जी. सुरेश

भारतीय सिनेमा और हिन्दी” पर परिचर्चा में चर्चित फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री

भोपाल, 14 सितम्‍बर, 2021: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में सोमवार को “भारतीय सिनेमा और हिन्दी” विषय पर आयोजित परिचर्चा में देश के जाने माने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने संबोधित किया। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि सिनेमा के माध्यम से बहुत कुछ अवांछनीय सामग्री दिखाई जाती है, जो न तो समाज की मांग है और न ही समाज की आवश्यकता है।

श्री अग्निहोत्री ने आजादी के 75 वर्षों की सिनेमा के कथानक की यात्रा  में आए बदलाव पर आलोचनात्मक समीक्षा रखते हुए बताया कि किस तरह समाज के बदलाव का प्रतिबिंब सिनेमा में दिखा ,जबकि कुछ लोगों ने जिनको भारत की समझ नहीं थी ने अपने फैशनेबल विचारों को सिनेमा पर थोपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के.जी. सुरेश ने कहा कि आज सिनेमा में विकल्प की जरूरत भी है और मांग भी है। जो विकल्प देगा वह चलेगा। आज कम बजट की सार्थक फिल्म भी समाज पर अधिक प्रभाव डालती है और हिट हो सकती है। श्री सुरेश ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने हिन्दी समेत कई भारतीय भाषाओं को दुनियाभर में पहुंचाया है। इसलिए इसका उपयोग भाषाई विस्तार के लिए भी प्रभावी ढंग से होना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय का प्रवर्तन करते हुए फिल्म पत्रकार श्री अतुल गंगवार ने आगामी फिल्म समारोह की भूमिका और रूपरेखा प्रस्तुत की। श्री गंवार ने कहा कि बाजार की मांग की आड़ लेकर भाषा को विकृत और कमजोर नहीं किया जा सकता। भाषा की शुद्धता बनाए रखकर भी सफल फिल्मों के कई उदाहरण हैं।

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत हिंदी दिवस पर आयोजित इस परिचर्चा में मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ भारत शरण ने आगामी फिल्म समारोह के लिए शुभकनाएं दी कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय में फिल्म समूह आयोजन सिटी के अध्यक्ष प्रो पवित्र श्रीवास्तव ने लिया। कार्यक्रम के समापन पर  विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपेई ने आभार व्यक्त किया।

अच्छी और शुद्ध भाषा से डरने की आवश्यकता नहीं है – फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री सिनेमा विकल्प मांगता है, जो देगा वह चलेगा – प्रो के.जी. सुरेश “भारतीय सिनेमा और हिन्दी” पर परिचर्चा में चर्चित फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री भोपाल, 14 सितम्‍बर, 2021: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में सोमवार को “भारतीय सिनेमा और…