प्रवेश हेतु साक्षात्‍कार में शामिल होने हेतु आवश्यक निर्देश

  • विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2019-20 हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्राप्तांकों के आधार पर एवं आरक्षण नियमानुसार साक्षात्‍कार हेतु सूची जारी की जा रही है। प्रदर्शित सूची आवेदक छात्रों के नाम के आधार पर क्रमबद्ध की गई है।
  • साक्षात्‍कार दिनांक 24 एवं 25 जून, 2019 को प्रातः 09 बजे से विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में आयोजित किया गया है। भोपाल परिसर का पता निम्‍नानुसार है:-
    •   बी-38, विकास भवन, डाक भवन के सामने, प्रेस कॉम्‍पलेक्‍स, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल-462011, फोन नं.- 0755-2553523
  •  उम्मीदवार को साक्षात्‍कार हेतु स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • साक्षात्‍कार में उपस्थिति उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम एवं प्रवेश पत्र व रोल नम्‍बर के आधार पर दी जावेगी।
  • विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आरक्षण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित की गई आरक्षण नीति का पालन किया जायेगा। आरक्षण नीति निम्नानुसार होगी –
    1. मध्यप्रदेश के मूलनिवासी अभ्यार्थियों के लिए 40 प्रतिशत स्थान आरक्षित होंगे।
    2. केवल मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के आवेदकों के लिए क्रमशः 16 एवं 20 प्रतिशत स्थान आरक्षित होंगे। इन दोनों वर्गों के स्थान आपस में परिवर्तनशील होंगे यानि अगर एक वर्ग की पूर्ति नहीं होती तो उसकी पूर्ति दूसरे वर्ग से की जा सकेगी।
    3. मध्यप्रदेश के पिछड़े वर्ग (क्रीमी लेयर को छोड़कर) के आवेदकों के लिए 14 प्रतिशत स्थान आरक्षित  होंगे।
    4. शेष स्थान अखिल भारतीय स्तर के अनारक्षित वर्ग अभ्यार्थियों के लिए होंगे।
    5. सभी वर्गों के उपलब्ध स्थानों में से 30 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित  होंगे।
    6. दिव्यांग एवं जम्मू कश्मीर विस्थापित अभ्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार आरक्षण दिया जायेगा।
  • जिन उम्मीदवारों का नाम एक से अधिक पाठ्यक्रमों की सूची में है, उन्हें पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु उस पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित साक्षात्‍कार पैनल के समक्ष प्रस्‍तुत होना अनिवार्य है।
  • छात्र अपना वैध फोटो आई.डी. तथा प्रवेश पत्र अनिवार्य रुप से लेकर आए।
  • साक्षात्‍कार के लिए उपस्थित होते समय प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर फोटो लगाकर तथा सभी आवश्‍यक दस्‍तावेजों की प्रतिलिपि लगाकर जमा करना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों को 10 वीं, 12वी, तथा अर्हता संबंधी अंकसूचियों की मूल प्रति, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र, मूलनिवासी प्रमाण-पत्र एवं लागू हो सकने वाले समस्त आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। उक्त प्रपत्रों की एक छायाप्रति और 2 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है।
  • उम्‍मदीवार जिन आवश्यक दस्‍तावेजों को साक्षात्‍कार के दौरान किसी कारणवश प्रस्‍तुत नहीं कर पा रहें है। उनके लिए दिए गए प्रपत्र में 45 दिवसों के भीतर दस्‍तावेजों को प्रस्‍तुत करने लिखित शपथ-पत्र देना अनिवार्य होगा।
  • साक्षात्‍कार उपरांत प्रथम चयन सूची दिनांक 28 एवं 29 जून, 2019 को विश्‍वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोडट की जावेगी।
  • विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की शुल्क संबंधी जानकारी प्रस्तुत की जा रही है। साक्षात्‍कार में शामिल प्रत्येक उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पाठ्यक्रम शुल्क की प्रथम किश्त जमा करनी होगी। नियत तिथि तक शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित माना जायेगा। इस तिथि तथा समय के पश्‍चात् आवेदक का प्रवेश दावा निरस्‍त माना जाएगा।
  • पाठ्यक्रम के शुल्क की प्रथम किश्त MPOnline की वेबसाईट https://mcrpv.mponline.gov.in के माध्‍यम से जमा की जावेगी।
  • प्रथम चयन सूची हेतु पाठ्यक्रम के शुल्क जमा करने की की समय-सीमा 06 जुलाई, 2019 शाम 5.30 बजे तक है।
  • रिक्‍त सीटों के विरूद्ध द्वितीय चयन सूची की घोषणा दिनांक 08 जुलाई, 2019 को की जायेगी, जिसे विश्‍वविद्यालय की वेबसाईट पर देखा जा सकेगा।
  • द्वितीय चयन सूची हेतु पाठ्यक्रम के शुल्क जमा करने की समय-सीमा 10 जुलाई, 2019 शाम 5.30 बजे तक है।
  • साक्षात्‍कार हेतु तैयार सूची उम्मीदवार द्वारा आवेदन पत्र में भरी गयी जानकारी के आधार पर जारी की गयी है। दस्तावेजों के परीक्षण के दौरान जानकारी असत्य पाये जाने पर सूची से नाम निरस्त कर दिया जायेगा।
  • सत्र की नियमित कक्षाएँ दिनांक 15 जुलाई, 2019 से प्रारम्भ होंगी।

 

(प्रो. अनुराग सीठा)

निदेशक, प्रवेश
मोबाइल 9229435410