पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सत्रारंभ 2023, गुरु शिष्य परंपरा का शुभारंभ

कुलपति प्रो.केजी सुरेश, सुप्रसिद्ध कथक कलाकार पद्मश्री कमलिनी अस्थाना,पद्मश्री नलिनी अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

विद्यार्थियों के लिए जानी-मानी हस्तियों को बुलाते रहेंगे : कुलपति प्रो केजी सुरेश

भोपाल, 11 अगस्‍त, 2023: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय माखनपुरम में शुक्रवार को सत्रारंभ 2023 का शुभारंभ कुलपति प्रो डॉ केजी सुरेश, सुप्रसिद्ध कथक कलाकार पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, एवं पद्मश्री नलिनी अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ केजी सुरेश ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं कैरियर निर्माण को लेकर हम बहुत सजग रहते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा में विद्यार्थियों के जीवन को गढ़ने के लिए हम विश्वविद्यालय में जानी-मानी और बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाएंगे और उनके व्याख्यान लगातार कराएंगे, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरु शिष्य परंपरा कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही जीवन मूल्यों के बारे में पद्मश्री कमलिनी अस्थाना पद्मश्री नलिनी अस्थाना ने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में हुए इस आयोजन में सुश्री नलिनी अस्थाना ने शिक्षा के महत्व को अक्षत ज्ञान, सानिध्य, अनुभव एवं संघर्ष चार रुपों में व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि गुरु से कुछ भी ग्रहण करना हो तो भाव के साथ ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कर्तव्य एवं अधिकार के साथ ही साहित्य एवं संस्कृति पर भी अपने विचार व्यक्त किए । पद्मश्री कमलिनी अस्थाना ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका ज्यादा होती है, इसलिए ज्यादा जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने कहा कि युवा सशक्त होगा तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बनाने में गुरु की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  कार्यक्रम का संयोजन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ आरती सारंग ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष, प्रोफ़ेसर एवं  बड़ी संख्या विद्यार्थी उपस्थित थे।