भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन आज दोप. 3.30 बजे

भोपाल, 07 दिसम्बर, 2023: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आज दिनांक 7 दिसंबर 2023 को भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन एमपी नगर विकास भवन स्थित विश्वविद्यालय के नगर परिसर में दोपहर 3:30 बजे आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि श्री लाजपत आहूजा (पूर्व संचालक,मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग एवं वरिष्ठ साहित्यकार) होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अशोक मनवानी (संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग) एवं अशोक जमनानी (उपन्यासकार, कवि) होंगे। महाकवि श्री सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।