रेडियो दिवस पर MCU के कम्युनिटी रेडियो कर्मवीर की री लॉन्चिंग”
“MCU में रेडियो दिवस पर दो दिवसीय वर्कशॉप, आवाज़ की दुनिया के दिग्गज लेंगे क्लास”
भोपाल 10 फरवरी 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो कर्मवीर” 90.0 एफएम की री-लांचिंग और दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी, 2026 को किया जा रहा है।
“रेडियो कर्मवीर” जो करता है जन गण मन की बात, विश्वविद्यालय के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने और समुदाय के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 13 फरवरी रेडियो दिवस के अवसर पर ख्यातनाम उद्घोषक श्री कमल शर्मा (आकाशवाणी, मुंबई), सुश्री शेफाली चतुर्वेदी (पूर्व पत्रकार, बीबीसी) और प्रख्यात आरजे अनादि अपने अनुभव साझा करेंगे।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में रेडियो पत्रकारिता, सामुदायिक रेडियो के महत्व और व्यावसायिक कौशल पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
तिथि: 12 एवं 13 फरवरी, 2026
स्थान: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
