एमसीयू में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

भोपाल 12 फरवरी 2026 : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के माखनपुरम परिसर में  विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2026 को सायं 2:30 से 5 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा हे। इसमें पुणे से पधारे प्रसाद कुलकर्णी जी एवं उनका दल राष्ट्रीय गीत की 150 वर्षों की यात्रा की विशिष्ट प्रस्तुति देगा।

राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय में आयोजित इस  कार्यक्रम में  दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान भी आयोजन का सहभागी है।