एमसीयू के नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के बीटेक (प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग ) ने दैनिक भास्कर समूह एवं कैलाश प्रिंटर्स भोपाल का किया शैक्षणिक भ्रमण
दिनांक: 12 फरवरी 2026 को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के बीटेक (प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग ),दैनिक भास्कर समूह एवं कैलाश प्रिंटर्स भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग की नयी मशीन एवं तकनिको से अवगत करना एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
सर्वप्रथम भ्रमण की शुरुआत कैलाश प्रिंटर्स गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से की गयी।यहा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन कंपनी के डायरेक्टर श्री आशीष सुहाने जी द्वारा किया गया।उनके द्वारा पब्लिकेशन कार्य,ऑफसेट टेक्नोलॉजी एवं फिनिशिंग डिपार्टमेंट के कार्यों से अवगत कराया एवं सभी मशीनो की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की।वेब ऑफसेट , शीटफेड ऑफसेट, सी टी पी मशीन एवं फिनिशिंग डिपार्टमेंट की अन्य मशीनो की जानकारी दी गयी और टेक्नोलॉजी को समझाया एवं विद्यार्थियों को उत्साहित किया और आश्वस्त किया के भविष्य मे किसी भी प्रकार की मशीन एवं टेक्नोलॉजी को सिखाने एवं विद्यार्थीयो को इंडस्ट्रीयल र्ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए भी वह तैयार है।
इस कड़ी मे दूसरा शैक्षणिक भ्रमण भास्कर समूह के न्यूज़ पेपर प्रोडक्शन प्लांट मे किया गया।वहां विद्यार्थियों का मार्गदर्शन श्री हेमंत सक्सेना ( जनरल मैनेजर प्रोडक्शन ) द्वारा किया गया।सर्वप्रथम उनके द्वारा भास्कर समूह के बारे मे बताया गया एवं एक शार्ट विडिओ के माध्यम से दिखाया गया की न्यूज पेपर इंडस्ट्री कैसे कार्य करती है।भास्कर के अन्य विभाग जैसे न्यूज़ डिपार्टमेंट, एडवरटाइजिंग डिपार्टमेंट, एडिटिंग डिपार्टमेंट, प्री प्रेस डिपार्टमेंट, प्रोडक्शन, सर्कुलेशन कार्य के बारे मे विस्तार से बताया गया।भास्कर द्वारा फ्रंट पेज प्रिंटिंग एडवरटाइजिंग एवं युवी प्रिंटिंग जैसे नये प्रयोगों को भी दिखाया गया। जो की विद्यार्थियों के लिए नया अनुभव रहा। इसके पश्चात सी टी पी रूम मे सी टी पी मशीन के बारे मे विस्तार से बताया एवं पूर्ण ऑटोमैटिक वेब ऑफसेट मशीन का संचालन और मशीन के बारे मे जानकारी दी गयी और मशीन संचालन करके 4 पेज का स्पेशल एडिशन निकाल गया जिसमे मुख्य पृष्ठ पे विद्यार्थी समूह की फोटो को मुद्रित किया गया जो की सभी विद्यार्थियों के लिया नया अनुभव रहा।
इस सत्र के दौरान बीटेक ( प्रिंटिंग एंड पैकाजिंग ) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ फैकल्टी श्री मितेश शर्मा, श्री नितेश नेगी, श्री डॉ पी.एन पांडेय, श्री संजय रावत और श्री डेलन सिंह जी उपस्थित रहे।





