“एमसीयू में प्रतिभा2026 के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह 12 को “
भोपाल 11 मई 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के वार्षिकोत्सव प्रतिभा -2026 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 में 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के खेल, युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे।
इस अवसर पर प्रतिभा -2026 आयोजन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समन्वयक एवं प्रतिभा 2026 के संयोजकद्वय श्री विवेक सावरीकर एवं डा.उर्वशी परमार ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित सभी 24 विधाओं हेतु कुल 146 पुरस्कार कुलगुरु एवं मुख्य अतिथि द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा खेल प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ एवं चुनिंदा नृत्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
