अति आवश्यक सूचना

समस्‍त पीएच.डी. उम्‍मीदवारों को सूचित किया जाता है कि मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक-एफ 03-01/2025/1/4, भोपाल दिनांक 25 मई, 2026 के अनुसार दिनांक 28 मई, 2026 को ईदुज्जुहा के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के कारण:

* दिनांक 28 मई, 2026 को आयोजित साक्षात्कार अब दिनांक 30 मई, 2026 को होंगे।

* दिनांक 29 मई, 2026 को आयोजित साक्षात्‍कार पूर्वानुसार यथावत् होंगे।

अतः जिन उम्‍मीदवारों के साक्षात्कार दिनांक 28 मई, 2026 को आयोजित थे, वे अब संशोधित तिथि के अनुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

संलग्न: मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश।

(डॉ. कंचन भाटिया)
समन्‍वयक, प्रवेश प्रकोष्‍ठ

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश –  ईदुज्जुहा का संशोधित अवकाश आदेश