नालंदा केंद्रीय पुस्तकालय में 3 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ; कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी ने किया उद्घाटन

भोपाल 28 सितम्बर 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नालंदा केंद्रीय पुस्तकालय में आज से तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी (28 से 30 सितंबर 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों एवं पुस्तक विक्रेताओं द्वारा वि.वि. में संचालित पाठ्यक्रमों से सबंधित पुस्‍तकों के साथ-साथ पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), भारतीय ज्ञान परंपरा, कंप्यूटर विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान तथा हिंदी व अंग्रेजी साहित्य विषयों पर प्रकाशित पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।

उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. पी. शशिकला, डीन अकादमिक डॉ. मनीष माहेश्वरी, डीन छात्र कल्याण डॉ. अविनाश वाजपेयी, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. कंचन भाटिया, डॉ. राखी तिवारी, डॉ. आरती सारंग, डॉ. मनीषा वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। एक ही स्थान पर विभिन्न विषयों की पुस्तकों की उपलब्धता को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह और रुचि देखी जा रही है। पुस्‍तक प्रदर्शनी दिनांक 30 सितंबर 2026 तक वि.वि. के शिक्षकों/शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी।