मुकुल कानिटकर आज एमसीयू में

भोपाल 11 सितम्बर 2026 :प्रख्यात चिंतक और लेखक मुकुल कानिटकर 11 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि में युवा भारत: कल, आज और कल विषय पर व्याख्यान देंगे। मीडिया हेड डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह विशेष व्याख्यान स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के प्रसंग पर आयोजित हो रहा है। मुकुल कानिटकर 22 वर्षों तक विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के सचिव रहे हैं। युवाओं के बीच देश भर में उनके 10 हजार से अधिक व्याख्यान हो चुके हैं और हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में 3 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हुए हैं।