एमसीयू ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 50 यूनिवर्सिटी में अकेली मीडिया यूनिवर्सिटी
भोपाल 05 अगस्त 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल को इंडिया टुडे बेस्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में टाॅप 50 यूनिवर्सिटी में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि एमसीयू देश का पहला और पुराना सरकारी विश्वविद्यालय है जो मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता और मीडिया जैसे विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अध्ययन एवं रिसर्च के लिए स्थापित हुआ था। वर्तमान में एमसीयू के परिसरों में कंप्यूटर एवं आईटी, न्यू मीडिया टेक्नालाजी, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग तथा प्रबंधन आदि प्रोफेशनल और इंडस्ट्री ओरिएंटेड विषयों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। इस रैंकिंग में देश की टाॅप 10 मास कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी में एमसीयू को शामिल किया गया है। साथ ही इस रैंकिंग में एमसीयू टाॅप 50 यूनिवर्सिटी में एकमात्र मीडिया यूनिवर्सिटी के रूप में शामिल है।
