एमसीयू में एसबीआई द्वारा विभिन्न बैंकिंग स्कीम्स सबंधी संवाद कार्यक्रम आयोजित”
भोपाल 03 फरवरी 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के माखनपुरम परिसर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विभिन्न बैंकिंग स्कीम्स और कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट संबधी जानकारियां देने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एसबीआई की रीजनल मैनेजर श्रीमती श्रेष्ठा मिश्रा, पर्सनल बैंकिंग ब्रांच शाहपुरा के मुख्य प्रबंधक श्री प्रतीक गौड़ सहित अन्य वरिष्ठ प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन खाते पर मिलने वाली अनेक सुविधाओं तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस संवाद कार्यक्रम में आरंभ में एसबीआई पीबीबी शाहपुरा के मुख्य प्रबंधक प्रतीक गौड़ ने बताया कि लोग सामान्यतया बचत,लेनदेन, तथा लोन आदि कार्यों के लिए बैंक जाते हैं। लेकिन सरकारी उपक्रमों तथा संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन खाते पर कई तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी श्री शिवम जी ने कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट्स पर मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने इसके अतिरिक्त हेल्थ इंश्योरेंस, डिजिटल प्रोडक्ट्स आदि के बारे में भी बताया। एसबीआई के अधिकारी श्री सौरभ जी ने निवेश संबंधी जानकारियां दी। बैंक से आए एक अन्य अधिकारी श्री भास्कर ने विभिन्न तरह के लोन और सैलरी अकाउंट धारकों को लिए विशेष रियायतों पर जानकारी दी।
इसके बाद प्रश्नोत्तर का सत्र भी था जिसमें उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर भी अधिकारियों द्वारा दिए गए।
विश्वविद्यालय की वित्त शाखा द्वारा इस सत्र का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी श्रीमती रिंकी जैन तथा कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला ने बैंक से आए प्रबंधकों का स्वागत तथा अभिवादन किया।




