एमसीयू में संध्याकालीन डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश अब 21 सितम्बर तक

 तीन नए पाठ्यक्रम प्रारम्भ

भोपाल 12 सितम्बर 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के एमपी नगर परिसर ‘विकास भवन’ में संचालित सांध्यकालीन/अंशकालीन पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 21 सितम्बर तक बढ़ाई गई है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या एमपीऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।

विश्वविद्यालय ने इस वर्ष सांध्यकालीन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा इन रेडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन एंड रेडियो जॉकी, पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल कम्युनिकेशन एंड स्ट्रेटजी, पीजी डिप्लोमा इन वेब पत्रकारिता के नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।

पूर्व से संचालित योग स्वास्थ्य प्रबंधन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, फिल्म पत्रकारिता, मोबाइल पत्रकारिता, ग्रामीण पत्रकारिता, वीडियो प्रोडक्शन, इवेंट मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, ड्रामा एंड एक्टिंग में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी है।

अपना कौशल को बढ़ाने के लिए वर्किंग प्रोफेशनल, केरियर स्वीचर्स, कॉलेज विद्यार्थी, फ्रीलांसर, लोकल एंटरप्रेन्योर्स और मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। स्नातक स्तर की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सायबर सिक्योरिटी में पीजी डिप्लोमा के लिए कंप्यूटर विषय के साथ स्नातक होना आवश्यक है।