एमसीयू में लाइटिंग एंड सिनेमेटोग्राफी पर वर्कशॉप का आयोजन

भोपाल 28 फरवरी 2026: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के चलचित्र विभाग एवं Canan द्वारा लाइटिंग एंड सिनेमेटोग्राफी विषय पर विद्यार्थियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया l वर्कशॉप में विषय विशेषज्ञ के रूप में कुलदीप डामोर उपस्थित रहे l उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी फिल्म बनाते समय किस प्रकार कैमरा प्लेसमेंट करना चाहिए, Scene के हिसाब से लेंस का चयन करना चाहिए और साथ ही उन्होंने तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से विद्यार्थियों को समझाया l कार्यशाला के अंत में उनके द्वारा प्रेक्टिकल करके बताया गया, जिससे विद्यार्थियों को बताई गई बातें स्पष्ट रूप से समझ में आई l दूसरे विषय विशेषज्ञ के रूप में विनीत व्यास जी द्वारा डायरेक्शन के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया l इसके साथ ही कैनन कंपनी से सुनील शर्मा जी, एरिया सेल्स मैनेजर एवं गौरव विश्वास, SSO कार्यशाला में तकनीकी बारीकियों को समझाते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया l कार्यशाला का संयोजन डॉ गजेंद्र सिंह अवास्या ने किया.