एमसीयू में प्रतिभा आयोजन का दूसरा दिन
“अभिनय और गायन सहित क्विज और निबंध लेखन की विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा”
भोपाल 17 मार्च 2026 : एमसीयू में वार्षिकोत्सव प्रतिभा- 2026 का आयोजन जारी है। आज दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर बिशनखेड़ी स्थित परिसर में एकल अभिनय और एकल गायन भारतीय विधाओं में विद्यार्थियों ने अपना कौशल दिखाया। आज प्रतिभा के दूसरे दिन एकल अभिनय पर विविध विषयों पर अभिनय कौशल दिखाकर विद्यार्थियों ने दर्शकों और निर्णायकों की तालियां बटोरीं एकल अभिनय में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल गायन में प्रतिभागियों ने नॉन फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। गजल और अन्य गीतों की प्रस्तुतियों को उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।
आज स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरों पर क्विज प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने टीम बनाकर पूरे उत्साह से अपना कौशल प्रदर्शित किया। इसी तारतम्य में आज निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्तरों पर सहभागिता की।
प्रतिभा आयोजन में कल दिनांक 19 मार्च को एकल वाद्य,एकल गायन पाश्चात्य,और एकल नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।








