एमसीयू में सांध्यकालीन/अंशकालीन डिप्लोमा के तीन नए कोर्स प्रारंभ – पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए ऑनलाइन लिंक खुली
भोपाल 9 अगस्त 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के ‘विकास भवन’ एमपी नगर परिसर में संचालित सांध्यकालीन एवं अंशकालीन पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी एमपीऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रवेश प्रभारी डॉ कंचन भाटिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी ने मीडिया जगत की वर्तमान आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए एडवांस करिकुलम और नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने हेतु कदम उठाएं है। इस क्रम में सांध्यकालीन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा इन रेडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन एंड रेडियो जॉकी, पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल कम्युनिकेशन एंड स्ट्रेटजी, पीजी डिप्लोमा इन वेब जर्नलिज्म के पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त पूर्व से संचालित योगिक स्वास्थ्य प्रबंधन (योग), सोशल मीडिया मैनेजमेंट, फिल्म जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म, रूरल जर्नलिज्म, वीडियो प्रोडक्शन, इवेंट मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, ड्रामा एंड एक्टिंग में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश उपलब्ध है। अपने कौशल को बढ़ाने के लिए वर्किंग प्रोफेशनल, केरियर स्वीचर्स, कॉलेज विद्यार्थी, फ्रीलांसर, लोकल एंटरप्रेन्योर्स और मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। स्नातक स्तर की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सायबर सिक्योरिटी में पीजी डिप्लोमा के लिए कंप्यूटर विषय के साथ स्नातक होना आवश्यक है।
