एमसीयू में 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर संगोष्ठी  का आयोजन

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे उद्घाटन

सीएसआर और पीआर पर केंद्रित होगा आयोजन

भोपाल 19 अप्रैल 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर “पीआर एंड सीएसआरः बिल्डिंग द फाउंडेशन ऑफ विकसित भारत 2047” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से कॉर्पोरेट सेक्टर से कम्युनिकेशन फील्ड के टॉप प्रबंधक सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम सीएसआर तथा जनसंपर्क की भूमिका पर केंद्रित होगा। यह कार्यक्रम मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित परिसर के लता मंगेशकर सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।

विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस संगोष्ठी का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे। इस आयोजन में एनपीसीआइएल, मुबंई के उपमहाप्रबंधक जनसंपर्क श्री अमृतेश श्रीवास्तव, जिंदल स्टील रायगढ़ के जनंसपर्क प्रमुख श्री पारस पाठक, पीआईबी, भोपाल  के निदेशक श्री मनीष गौतम, एमपीपीजीसीएल के जनसंपर्क अधिकारी री सौरभ पवार, एनएचएआई से सुश्री अमृतांशी जोशी, यूपीएमआरसी से श्री आयुष ओझा, ई वाई से सुश्री प्रियंका दास, एसबीआई से श्री अरविंद पांडियार, डीपीआर से श्री अशोक मनवानी श्री सुनील वर्मा सहित दिग्गज कॉर्पोरेट कम्युनेकेटर्स उपस्थित रहेंगे। इस संगोष्ठी में एक्सपर्टस विभाग के स्टूडेंट्स की मेंटरिंग भी करेंगे।