एमसीयू में दस दिन एआई की हलचल, “ एआई एफडीपी का दूसरा दिन” (09/07/26)
एमसीयू में दस दिन एआई की हलचल सुपर मास्टर क्लास में प्रोफेसर बने स्टुडेंट, वीसी बैक बेंचर भोपाल 09 जुलाई 2026 : माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में नए सत्र की तैयारी है। पहले चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। क्लासरूम खुल रहे हैं। मगर दृश्य अनूठा है। पहली क्लास विद्यार्थियों की नहीं है। यहाँ सारे प्रोफेसर और एचओडी स्वयं दस दिन के लिए विद्यार्थी की भूमिका…
