50 एकड़ में बने नये परिसर में एमसीयू मनाएगा गणतंत्र दिवस

50 एकड़ में बने नये परिसर में एमसीयू मनाएगा गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस पर नये परिसर में एमसीयू का पहला औपचारिक कार्यक्रम

विशनखेड़ी में लगभग 50 एकड़ में बनकर तैयार है नया परिसर

भोपाल, 23 जनवरी, 2022: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस का आयोजन विशनखेड़ी स्थित नये परिसर में किया जाएगा। लगभग 50 एकड़ में निर्मित नये परिसर में एमसीयू का यह पहला औपचारिक कार्यक्रम है। प्रशासन और विद्यार्थी जोर-शोर से अपनी तैयारियां कर रहे हैं। कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों की बैठक ली और कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। कुलपति ने मध्यप्रदेश आवासीय एवं अधोसंरचना मंडल के आयुक्त श्री भरत यादव के साथ हाल ही में निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण भी किया है।

एमसीयू के नये परिसर में 26 जनवरी को कुलपति प्रो. केजी सुरेश सबसे पहले झंडावंदन करेंगे और अपना संबोधन देंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से आधुनिक सुविधाओं, तकनीक एवं उपकरणों से सुसज्जित सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इनमें गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक सहित अन्य प्रस्तुतियां शामिल हैं। एमसीयू के नवनिर्मित सभागार में एक समय में 850 व्यक्ति बैठ सकते हैं। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थी लघु नाटिका के माध्यम से कोरोना के प्रति जन-जागरूकता लाने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की एनएसएस की इकाई ने वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने के प्रयास किए हैं। यूजीसी के निर्देशों के अनुसार गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार भी किया जायेगा।

‘मेरा देश-मेरा गणतंत्र’ प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार:

विश्वविद्यालय ने अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा देश-मेरा गणतंत्र’ विषय पर वीडियो सन्देश प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में एमसीयू के भोपाल स्थित मुख्य परिसर के साथ ही रीवा, खंडवा और दतिया परिसर के विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के आयोजन में कुलपति की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा।

दादा माखनलाल चतुर्वेदी पर बनी लघु फिल्म की स्क्रीनिंग:

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जब देश अपने नायकों को याद कर रहा है तब एमसीयू के विद्यार्थियों ने भी स्वतंत्रतासेनानी एवं प्रख्यात पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी को अपने अंदाज में स्मरण किया है। उन्होंने दादा माखनलाल चतुर्वेदी पर एक लघु फिल्म का निर्माण किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही त्रैमासिक शोध पत्रिका ‘मीडिया मीमांसा’ के नये अंक का विमोचन भी कुलपति प्रो. केजी सुरेश करेंगे। आयोजन में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

50 एकड़ में बने नये परिसर में एमसीयू मनाएगा गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर नये परिसर में एमसीयू का पहला औपचारिक कार्यक्रम विशनखेड़ी में लगभग 50 एकड़ में बनकर तैयार है नया परिसर भोपाल, 23 जनवरी, 2022: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस का आयोजन विशनखेड़ी स्थित नये परिसर…

मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं रोजगार के लिए होंगे विशेष प्रयास : प्रो. केजी सुरेश

एमसीयू और एमईएससी के मध्य एमओयू

मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं रोजगार के लिए होंगे विशेष प्रयास : प्रो. केजी सुरेश

भोपाल, 14 जनवरी, 2022: पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में पाठ्यक्रम अद्यतन, कौशल विकास और विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और मीडिया एंड इंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल नईदिल्ली (एमईएससी) के मध्य एमओयू हुआ है। एमसीयू के कुलपति प्रो. केजी सुरेश और एमईएससी के सीईओ श्री मोहित सोनी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि इस एमओयू का लाभ विश्वविद्यालय और उससे सम्बद्ध अध्ययन संस्थाओं के विद्यार्थियों को मिलेगा।

कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर एमईएससी के साथ हुए एमओयू के माध्यम से हम पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस एमओयू का उद्देश्य मीडिया शिक्षा को और अधिक उन्नत करना है। एमईएससी के विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर मीडिया के विद्यार्थियों के अनुकूल नये पाठ्यक्रम विकसित किये जायेंगे ताकि मीडिया क्षेत्र की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 1600 संस्थाओं के विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए भी पाठ्यक्रम विकसित किये जायेंगे। मध्यप्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी इन संस्थाओं के विद्यार्थी हैं। कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि इसके साथ ही एमईएससी के माध्यम से विद्यार्थियों मीडिया से जुड़े विविध क्षेत्रों में रोजगार दिलाने के भी प्रयास होंगे। साथ ही विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने पर भी ध्यान दिया जायेगा। इस अवसर पर एमईएससी के सीईओ श्री मोहित सोनी ने कहा कि यह एमओयू एक मील का पत्थर साबित होगा

एमसीयू और एमईएससी के मध्य एमओयू मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं रोजगार के लिए होंगे विशेष प्रयास : प्रो. केजी सुरेश भोपाल, 14 जनवरी, 2022: पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में पाठ्यक्रम अद्यतन, कौशल विकास और विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं…

Special Initiatives for Rural Student Education and Employment of Madhya Pradesh: Prof. KG Suresh

Special Initiatives for Rural Student Education and Employment of Madhya Pradesh: Prof. KG Suresh

Bhopal, 14 January 2022: An MoU has been signed between Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication and Media and Entertainment Skill Council New Delhi (MESC) with the objective of updating curriculum, skill development and providing employment opportunities to students in the field of journalism and communication. An MOU was signed by  MCU Vice Chancellor Prof. KG Suresh and MESC CEO Mohit Soni.

Vice Chancellor Prof. Suresh said that the benefit of this MoU will be given to the students of the university and its affiliated educational institutions.

He  also said that through the MoU signed with MESC on the auspicious occasion of Makar Sankranti, we will try to connect the students with the innovations happening in the field of journalism and communication. The aim of this MoU is to further upgrade media education. In collaboration with the subject experts of MESC, new curricula for media students will be developed so that the students are educated keeping in mind the present and future needs of the media sector.

He said that courses would also be developed for skill upgradation of students of about 1600 institutions affiliated to the university. Students from remote rural areas of Madhya Pradesh are the students of these institutions. Vice Chancellor Prof. Suresh also assured that with this, efforts will also be made to provide employment to the students in various fields related to media through MESC.

Along with this, attention will also be given to make students entrepreneurs. Speaking on the occasion, Mr. Mohit Soni, CEO, MESC said that this MoU will prove to be a milestone.

Special Initiatives for Rural Student Education and Employment of Madhya Pradesh: Prof. KG Suresh Bhopal, 14 January 2022: An MoU has been signed between Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication and Media and Entertainment Skill Council New Delhi (MESC) with the objective of updating curriculum, skill development and providing employment opportunities to students…

स्वामी विवेकानंद के सपने जैसा हो ‘2047 में मेरे सपनों का भारत’

स्वामी विवेकानंद के सपने जैसा हो 2047 में मेरे सपनों का भारत

एमसीयू में विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल, 12 जनवरी, 2022: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती प्रसंग पर भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने ‘मेरे सपनों का भाषण 2047’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को लेकर जो सपना बुना था, उसे साकार करने का समय आ गया है।

कार्यक्रम के उद्घाटन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। स्वामीजी का मानना था कि राष्ट्र निर्माण का कार्य युवा शक्ति ही कर सकती है। युवा अगर ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं। इस अवसर पर विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष प्रो. पवित्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के नायक हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षक डॉ. जया सुरजानी और श्री लोकेन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता के साथ ही एनएसएस इकाई ने रेड रिबन क्लब के सौजन्य से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया। दोनों ही प्रतियोगिताओं के साथ एनएसएस की इकाई ने युवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की है। युवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के स्वयंसेवक अखिलेश शर्मा ने किया। एमसीयू की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह अवास्या ने आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। लगभग सभी विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक प्रवीण कुमार कुशवाहा, सुप्रिया पाण्डेय, राखी पेशवानी, आशीष पटेल, अदिति रावत और वर्षा शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद के सपने जैसा हो ‘2047 में मेरे सपनों का भारत’ एमसीयू में विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल, 12 जनवरी, 2022: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती प्रसंग पर भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता…